पूर्व मेदिनीपुर में भी लोगों ने देखा सूर्यग्रहण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हल्दिया : वैज्ञानिक संगठन ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की ओर से गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक, पांशकुड़ा, हल्दिया, महिषादल, कांथी, एगरा, बाजकुल, मुगबेड़िया, नीमतौड़ी, ठेकुआ, नंदीग्राम समेत 20 अलग-अलग जगहों पर सूर्यग्रहण देखने की व्यवस्था करायी गयी. कहीं पर टेलीस्कोप, तो कहीं पर सन फिल्टर और पिनहोल कैमरों से काफी संख्या में लोगों ने सूर्यग्रहण […]
विज्ञापन
हल्दिया : वैज्ञानिक संगठन ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की ओर से गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक, पांशकुड़ा, हल्दिया, महिषादल, कांथी, एगरा, बाजकुल, मुगबेड़िया, नीमतौड़ी, ठेकुआ, नंदीग्राम समेत 20 अलग-अलग जगहों पर सूर्यग्रहण देखने की व्यवस्था करायी गयी.
विज्ञापन
कहीं पर टेलीस्कोप, तो कहीं पर सन फिल्टर और पिनहोल कैमरों से काफी संख्या में लोगों ने सूर्यग्रहण देखा. ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के पूर्व मेदिनीपुर जिला के सचिव सुमंत सी ने कहा कि वैज्ञानिक युग में अंधविश्वास के लिए कोई स्थान नहीं होनी चाहिए, लेकिन आज भी सूर्यग्रहण को लेकर बहुत लोगों की गलत धारणा है. यही वजह है कि सूर्यग्रहण जैसी खगोलीय घटना की जानकारी के लिए गत एक महीने से विभिन्न जगहों पर जागरूकता शिविर भी लगाये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन