मोबाइल फोन से अनारक्षित ट्रेन टिकट बुकिंग

Published at :24 Dec 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल फोन से अनारक्षित ट्रेन टिकट बुकिंग

पूर्व तट रेलवे में मोबाइल फोन से यूटीएस टिकट की बुकिंग 315 प्रतिशत बढ़ी इस वर्ष मध्य दिसंबर तक नौ लाख 60 हजार टिकटों की हुई बुकिंग कोलकाता : ऑनलाइन प्रणाली द्वारा टिकटों के आरक्षण के अलावा भारतीय रेल ने गत वर्ष से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए भी मोबाइल एप्प ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ […]

विज्ञापन

पूर्व तट रेलवे में मोबाइल फोन से यूटीएस टिकट की बुकिंग 315 प्रतिशत बढ़ी

इस वर्ष मध्य दिसंबर तक नौ लाख 60 हजार टिकटों की हुई बुकिंग

कोलकाता : ऑनलाइन प्रणाली द्वारा टिकटों के आरक्षण के अलावा भारतीय रेल ने गत वर्ष से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए भी मोबाइल एप्प ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ डिजिटल प्लेटफाॅर्म प्रदान किया है. इस ऐप के जरिये यात्री अब बिना पेपर वाली डिजिटल अनारक्षित टिकट को वरीयता दे रहे हैं.

इस कारण पूर्व तट रेलवे में टिकट काउंटरों पर अब लंबी कतारों में कमी दिख रही है. इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर मध्य तक पिछले वर्ष की तुलना में 315 प्रतिषत अधिक होकर टिकटों की कुल बुकिंग नौ लाख 62 हजार 319 तक पहुंच गयी है, जो कि पिछले साल तीन लाख पांच हजार 510 थी. इसमें वाल्टियर मंडल में 3,68,713, खोरधा रोड मंडल में 5,26,377 एवं संबलपुर मंडल में 67230 अनारक्षित टिकटों की बुकिंग मोबाइल एप के जरिये हुई.

यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप आधिकारिक रूप से भारतीय रेल की है. उपरोक्त आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि भारतीय रेल द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों से किये जा रहे प्रचार के कारण इसकी संख्या बढ़ती ही जा रही है.

यूटीएस ट्रेन टिकटों की बुकिंग प्रारंभिक स्टेशन के 20 मीटर एवं पांच किमी के दायरे के भीतर की जा सकती है. इस माध्यम से प्रारंभिक स्टेशन से केवल कोंकण रेलवे को छोड़ कर देश के किसी भी स्टेशन के लिए टिकटों की बुकिंग की जा सकती है. पूर्व तट रेलवे रेल यात्रियों से अपील करता है कि बुकिंग काउंटरों पर भीड़ से बचने के लिए वे इस ऐप के माध्यम से टिकटों की बुकिंग करें व अपनी यात्रा सुखमय बनायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola