लेकटाउन : तृणमूल नेता पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : लेकटाउन थाना अंतर्गत दमदम पार्क के निकट शुक्रवार शाम को दो बदमाशों ने तृणमूल नेता को लक्ष्य कर फायरिंग की और भाग निकले. गोली नेता के पैर में लगी है. घटना शाम सात से आठ बजे के बीच की है. दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आये थे. जख्मी तृणमूल नेता का नाम […]

विज्ञापन

कोलकाता : लेकटाउन थाना अंतर्गत दमदम पार्क के निकट शुक्रवार शाम को दो बदमाशों ने तृणमूल नेता को लक्ष्य कर फायरिंग की और भाग निकले. गोली नेता के पैर में लगी है. घटना शाम सात से आठ बजे के बीच की है. दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आये थे. जख्मी तृणमूल नेता का नाम विश्वजीत प्रसाद है. वह दमदम पार्क पूजा कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है. उसे जख्मी हालत में बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

खबर पाकर लेकटाउन थाने की पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गयी. विधायक व दमकल मंत्री सुजीत बोस भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इलाके के लोगों का कहना है कि बाइक से दो बदमाश आये और विश्वजीत प्रसाद को लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे. दो गोली विश्वजीत के पैरों में लगी. इसके बाद बदमाशों ने इलाके में दो बम भी फेंके.

बम के छर्रे से चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं. भागने से पहले बदमाशों ने अपनारिवॉल्वर सड़क पर फेंककर फरार हो गये. वहीं, इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बदमाशों में से वह एक को पहचानता है. वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इलाका दखल को लेकर ही यह फायरिंग हुई है. पुलिस इलाके में लगे कैमरे की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुटी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola