ePaper

आज कांग्रेस की संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली

Updated at : 19 Dec 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
आज कांग्रेस की संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को संविधान बचाओ-देश बचाओ रैली निकाली जायेगी. यह रैली टीपू सुल्तान मस्जिद से निकलेगी, जो राममंदिर तक जायेगी. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने बताया कि नागरिकता (संशोधित) कानून लाकर मोदी सरकार हिंदू जागरण करना चाहती है. उनकी छिपी हिंदू राष्ट्र की […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को संविधान बचाओ-देश बचाओ रैली निकाली जायेगी. यह रैली टीपू सुल्तान मस्जिद से निकलेगी, जो राममंदिर तक जायेगी. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने बताया कि नागरिकता (संशोधित) कानून लाकर मोदी सरकार हिंदू जागरण करना चाहती है.

उनकी छिपी हिंदू राष्ट्र की अवधारणा अब खुलकर सामने आ गयी है. यह देश को तोड़ने की नीति है. हिंदुओं को नागरिकता देने की नीति की वजह अपने पड़ोसी मित्र देश बांग्लादेश को भी यह सरकार पाकिस्तान के साथ खड़ा कर दे रही है. इसे लेकर पड़ोसी मित्र राष्ट्र में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आज महंगाई अपने चरम पर है. इसका असर हिंदू और मुस्लिम सहित सभी पर पड़ रहा है. सनातन हिंदू धर्म की मूल अवधारणा सर्वधर्म समभाव आज खतरे में है. इसके अलावा जो लोग यह सोच रहे हैं कि इस कानून का असर केवल मुस्लिमों पर पड़ेगा, तो यह उनका भ्रम है. इसकी चपेट में सभी लोग आयेंगे. इसके खिलाफ सभी लोगों को एकजुट होना होगा. लोग शांतिपूर्ण ढंग से इसका विरोध करें, इसलिए रैली का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola