केदार सिंह की पुण्यतिथि में नहीं पहुंच पाये राज्यपाल

Updated at : 18 Dec 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
केदार सिंह की पुण्यतिथि में नहीं पहुंच पाये राज्यपाल

फोन पर ही कार्यक्रम को किया संबोधित स्वर्गीय केदार सिंह के कार्यों की सराहना की कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के गारुलिया नगरपालिका के समीप ‘द केदार सिंह मेमोरियल कमेटी’ की ओर से गारुलिया नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय केदार सिंह की 17वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य […]

विज्ञापन

फोन पर ही कार्यक्रम को किया संबोधित

स्वर्गीय केदार सिंह के कार्यों की सराहना की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के गारुलिया नगरपालिका के समीप ‘द केदार सिंह मेमोरियल कमेटी’ की ओर से गारुलिया नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय केदार सिंह की 17वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये.

मंगलवार को राज्यपाल के मीडिया सचिव मानब बंद्योपाध्याय ने यह सूचना जारी करते हुए बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने के इंतजार में ही वे उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाये क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बातचीत के लिए किसी भी समय राजभवन में आ सकती थीं, जिसकी संभावना जताते हुए वे कार्यक्रम में उपस्थित होने में असमर्थ रहे.

उन्होंने स्वर्गीय केदार सिंह के बेटे व विधायक से बात करते हुए फोन पर ही उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि केदार सिंह के साथ उनका पुराना संबंध था. उन्होंने केदार सिंह के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम में बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह, नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह और भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह उपस्थित थे.

ममता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में करेंगे जनहित याचिका : अर्जुन सिंह

इस मौके पर उपस्थित बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola