धनखड़ ने ममता को किया तलब, राज्य में हालात के बारे में व्यक्तिगत रूप से बताने को कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 8:01 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देने के लिए मुख्य सचिव और पुलिस मानिदेशक के नहीं आने के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से व्यक्तिगत रूप से उन्हें अद्यतन कराने को कहा. राज्यपाल ने सोमवार […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देने के लिए मुख्य सचिव और पुलिस मानिदेशक के नहीं आने के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से व्यक्तिगत रूप से उन्हें अद्यतन कराने को कहा.
राज्यपाल ने सोमवार को तलब किये जाने के बावजूद दोनों शीर्ष अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर टि्वटर के जरिये अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण एवं अप्रत्याशित करार दिया. उन्होंने लिखा, ममता के अधिकारी. इस भयावह स्थिति को देखते हुए मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मंगलवारको अपनी सुविधानुसार व्यक्तिगत रूप से राजभवन आकर स्थिति की जानकारी देने को कहा है. अभी तक मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से कोई जवाब नहीं आया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित है. धनखंढ़ ने रविवार को दोनों शीर्ष अधिकारियों को तलब किया था.
राज्य प्रशासन के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक उचित समय पर राज्यपाल को हालात से अवगत करायेंगे. इस बीच, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा. विभिन्न जिलों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं दर्ज की गयी. मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने उत्तरी कोलकाता के रेड रोड से नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी मकान जोरासांको ठाकुरबाड़ी तक विशाल रैली निकाली और संकल्प लिया कि वह संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) राज्य में लागू नहीं होने देंगी. ममता ने केंद्र सरकार को अपनी सरकार बर्खास्त करने की चुनौती भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










