आइसीएसई की 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 फरवरी से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 2:25 AM
कोलकाता : आइसीएसइ काउंसिल की ओर से सभी एफिलियेटेड स्कूलों में कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कर जनवरी माह में भेजे जायेंगे. परीक्षा प्रणाली में समानता बनाये रखने के लिए सीआइएससीइ (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस) ने यह व्यवस्था की है. वार्षिक परीक्षा में समानता लाने के […]
कोलकाता : आइसीएसइ काउंसिल की ओर से सभी एफिलियेटेड स्कूलों में कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कर जनवरी माह में भेजे जायेंगे. परीक्षा प्रणाली में समानता बनाये रखने के लिए सीआइएससीइ (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस) ने यह व्यवस्था की है.
वार्षिक परीक्षा में समानता लाने के लिए काउंसिल द्वारा ही परीक्षा प्रश्नपत्र व कॉमन शिड्यूल तैयार कर स्कूलों को भेजा जायेगा. 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी. महानगर के स्कूलों में कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा 26 फरवरी को समाप्त होगी. वहीं 11वीं की परीक्षा चार मार्च को समाप्त होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










