क्या ममता के राज में हिंदुओं को बंगाल में रहने का अधिकार नहीं
Updated at : 05 Dec 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध में बाघाजतीन में निकाला मशाल जुलूस कोलकाता : मटियाबुर्ज में आरएसएस के कार्यकर्ता वीर बहादुर सिंह को गोली मारने के खिलाफ महानगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कड़े शब्दों में निंदा […]
विज्ञापन
विरोध में बाघाजतीन में निकाला मशाल जुलूस
कोलकाता : मटियाबुर्ज में आरएसएस के कार्यकर्ता वीर बहादुर सिंह को गोली मारने के खिलाफ महानगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कड़े शब्दों में निंदा की है. वीर बहादुर सिंह को गोली मारने व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ बाघाजतीन में मशाल जुलूस निकाला गया.
श्री विजयवर्गीय ने कहा : कोलकाता में आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वे वीर बहादुर सिंह पर गोली चलानेवाले आरोपी तृणमूल कांग्रेस के रहमत अंसारी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ममता बनर्जी के राज में हिंदुओं का बंगाल में रहने का अधिकार भी है या नहीं. उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जो लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, पुलिस उन पर लाठियां बरसा रही थीं. उनकी ही गिरफ्तारी गयी.
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अराजक स्थिति है. कानून व्यवस्था दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी, तो भाजपा पूरे राज्य में आंदोलन करेगी. राज्यपाल के कलकत्ता विश्वविद्याल के दौरे के दौरान अपमान पर टिप्पणी करते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा : ममता जी आपके प्रदेश में महामहिम का अपमान होगा और आपको भी ऐसा अपमान झेलना पड़ेगा.
जनता ऐसा सबक देगी. आप भारत के संविधान का आदर नहीं करतीं. संवैधानिक प्रोटोकॉल का सम्मान नहीं करेंगी, तो जनता भी सम्मान नहीं करेगी. जनता आनेवाले चुनाव में आपको आपकी हैसियत दिखा देगी.क्या ममता के राज में हिंदुओं को बंगाल में रहने का अधिकार नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




