पश्चिम बंगाल में बस और टैंकर में जबरदस्त टक्कर, सात की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2019 7:06 AM
ब्रह्मपुर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर शनिवार को एक निजी बस और तेल टैंकर की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गये. फरक्का पुलिस थाना क्षेत्र के खोइराकांडी में बस और टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर उस […]
ब्रह्मपुर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर शनिवार को एक निजी बस और तेल टैंकर की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गये. फरक्का पुलिस थाना क्षेत्र के खोइराकांडी में बस और टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर उस समय हुई, जब दोनों एक ही लेन पर चल रहे थे क्योंकि दूसरी लेन की मरम्मत हो रही थी.
पुलिस ने बताया कि सुबह कोहरा होने के कारण दोनों वाहनों के चालक संभवत: एक दूसरे को देख नहीं पाए. इस हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गयी. हादसे में मारे गये अन्य लोग बस के यात्री थे. बस सिलीगुड़ी से ब्रह्मपुर जा रही थी जबकि टैंकर कोलकाता से असम जा रहा था.
पुलिस ने बताया कि घायलों को बेनियाग्राम, तारापुर और फरक्का में सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में एक क्रेन और रिकवरी वैन की मदद से वाहनों को फरक्का पुलिस थाने लाया गया। मृतकों की पहचान टैंकर चालक सोनू कुमार (30), बस चालक सुकुमार दास (40), सुष्मिता मोदक (46), अरुप घोष (28), अनिसुर रहमान (26), अजय सिंह (43) और रफीक उल अंसारी के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










