Rs 50000 का प्याज दुकान से ले उड़े चोर, गल्ले में रखे पैसों को हाथ भी नहीं लगाया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगालके पूर्वी मिदनापुर में चोरों ने एक दुकान से करीब 50,000 की कीमत का प्याज और कुछ अदरक और लहसून चुरा लिये. हैरतकी बात यह है कि चोरों ने दुकान के गल्ले (कैश बॉक्स) में मौजूद पैसों को हाथ तक नहीं लगाया. दुकान के मालिक ने बताया, उन लोगों ने कैश बॉक्स […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगालके पूर्वी मिदनापुर में चोरों ने एक दुकान से करीब 50,000 की कीमत का प्याज और कुछ अदरक और लहसून चुरा लिये. हैरतकी बात यह है कि चोरों ने दुकान के गल्ले (कैश बॉक्स) में मौजूद पैसों को हाथ तक नहीं लगाया.

विज्ञापन

दुकान के मालिक ने बताया, उन लोगों ने कैश बॉक्स में से एक पैसा भी नहीं लिया. प्याज की कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंचने पर दुकानदार ने दुकान में ये सब जमा कर लिया था ताकि बाद में प्रॉफिट मिल सके लेकिन तड़के हुई इस चोरी ने उनके होश उड़ा दिये.

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर प्याज चुरा लिये, जिनकी भारी मांग है. बतातेचलें कि खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलो है जबकि अदरक 120 रुपये किलो और लहसुन की कीमत 200 रुपये किलो पहुंच गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola