फेंसिडील की 1216 बोतलें और 47 मवेशी जब्त, छह गिरफ्तार

Updated at : 28 Nov 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
फेंसिडील की 1216 बोतलें और 47 मवेशी जब्त, छह गिरफ्तार

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर फेंसिडील की 1816 बोतलें और 47 मवेशियों को जब्त किया है. साथ ही छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. बीएसएफ के अनुसार मंगलवार की शाम को बॉर्डर आउट पोस्ट गेदे इलाके में गश्त लगाने के दौरान बीएसएफ के जवानों […]

विज्ञापन

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर फेंसिडील की 1816 बोतलें और 47 मवेशियों को जब्त किया है. साथ ही छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. बीएसएफ के अनुसार मंगलवार की शाम को बॉर्डर आउट पोस्ट गेदे इलाके में गश्त लगाने के दौरान बीएसएफ के जवानों ने कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी. जब बीएसएफ के जवान उनकी ओर बढ़े तो वे भागने लगे.

हालांकि दो लोगों को उन्होंने पकड़ लिया. उनके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 336 फेंसिडिल की बोतले बरामद हुईं. आरोपियों के नाम रवि दास (36) और अश्विनी दास (53) बताये गये हैं. रवि बानपुर का रहने वाला है जबकि अश्विनी माजदिया इलाके का निवासी है. इधर, बुधवार की सुबह मालदा के बॉर्डर आउट पोस्ट गोपालनगर इलाके में बीएसएफ ने अभियान चलाकर फेंसिडील की और 880 बोतलें बरामद की हैं.

अन्य अभियान मालदा के राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर चलाया गया. बीएसएफ के अनुसार कालियाचक की ओर से आ रहे एक पिकअप से 13 मवेशी जब्त किये गये. साथ ही वैन में सवार एक किशोर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि वे मवेशियों को बांग्लादेश में तस्करी करने वाले थे.

आरोपियों के नाम रिंटू शेख (50), नासबीर शेख (28) और नूर इस्लाम शेख (21) हैं. वे सभी मालदा के कालियाचक के रहने वाले हैं. अन्य अभियानों के दौरान में बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती इलाकों से और 34 मवेशियों को भी जब्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola