11 वर्ष बाद लापता बेटा दिखा सोशल मीडिया पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 2:06 AM
हल्दिया : 11 वर्ष पहले बेटा लापता हो गया था. मां को अचानक वह सोशल मीडिया में दिखा है. वृद्ध मां बेटे को हासिल करने के लिए प्रशासन के पास पहुंची है. घटना पूर्व मेदिनीपुर की है. उल्लेखनीय है कि जिले के तमलुक थाना इलाके के थारुई 1 नंबर ग्राम पंचायत के आंचाईपुर गांव का […]
हल्दिया : 11 वर्ष पहले बेटा लापता हो गया था. मां को अचानक वह सोशल मीडिया में दिखा है. वृद्ध मां बेटे को हासिल करने के लिए प्रशासन के पास पहुंची है. घटना पूर्व मेदिनीपुर की है. उल्लेखनीय है कि जिले के तमलुक थाना इलाके के थारुई 1 नंबर ग्राम पंचायत के आंचाईपुर गांव का रहनेवाला उत्तम साउटा (फेंकू) वर्ष 2008 में 18 जुलाई को लापता हो गया था. उस वक्त उसकी उम्र 13 वर्ष थी. वह जन्म से मानसिक तौर पर दिव्यांग था.
उसके जन्म के कुछ दिन बाद ही उसके पिता मिलन साउटा की मौत हो गयी थी. विधवा मां भक्ति साउटा ने दूसरों के घरों में काम करके बेटे को पालना शुरू किया. उत्तम एक दिन कोलाघाट के लिए निकला और फिर नहीं लौटा. भक्ति साउटा ने अपने बेटे की काफी तलाश की. तमलुक थाने मे शिकायत भी दर्ज करायी गयी.
हालांकि वह नहीं मिला. घटना के 11 वर्ष बाद अचानक मोहल्ले के लड़कों ने वीगो वीडियो में एक लड़के को नाचते हुए देखा. जब भक्ति को वह दिखाया गया तो उसने उसे अपना बेटा बताया. इसके बाद तमलुक थाने में फिर से शिकायत दर्ज करायी गयी. हालांकि आरोप है कि अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. थारुई ग्राम पंचायत प्रधान को भी इसकी जानकारी दी गयी है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस के साथ बातचीत करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










