ePaper

ओल्ड एज होम की महिला से गैंगरेप का आरोपी टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Updated at : 18 Nov 2019 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
ओल्ड एज होम की महिला से गैंगरेप का आरोपी टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के पंचशायर इलाके मेें एक ओल्ड एज होम से निकली महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने घटना के पांच दिन बीतने के बाद शनिवार देर रात को प्रमुख आरोपी टैक्सी चालक उत्तम राम (26) को सोनारपुर के नरेंद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल सफेद-नीली टैक्सी को भी […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के पंचशायर इलाके मेें एक ओल्ड एज होम से निकली महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने घटना के पांच दिन बीतने के बाद शनिवार देर रात को प्रमुख आरोपी टैक्सी चालक उत्तम राम (26) को सोनारपुर के नरेंद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल सफेद-नीली टैक्सी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की.

आरोपी वारदात की रात को पीड़िता को कार में जहां-जहां ले गये, उन इलाके में लगे कैमरे की तस्वीरों की मदद से एक सफेद-नीली टैक्सी की शिनाख्त की गयी. इसके बाद आरोपी टैक्सी चालक उत्तम राम को नरेंद्रपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक बयान में उसने आरोप को स्वीकार भी कर लिया है. पंचशायर थाने की पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वारदात की रात को पीड़िता वृद्धाश्रम में अपनी मां से मिलने जानेवाली थी.
वृद्धाश्रम पहुंचा देने के बहाने उसे टैक्सी में वह बिठाया था. इसके बाद अपने एक दोस्त की मौजूदगी में उसे नरेंद्रपुर इलाके में सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता को वहीं अकेला छोड़कर वहां से टैक्सी लेकर चले गये. पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के बाद टैक्सी चालक के मालिक पर भी कार्रवाई करने की वे तैयारी कर रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि घटना के समय मौजूद दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. वहीं, इस मामले में पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने कहा कि अबतक पुलिस की जांच व संगठन के निष्कर्षों के आधार पर मामले में एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द केंद्रीय कमिटी को सौंपा जायेगा.
ओल्ड एज होम के खिलाफ थाने में एफआइआर
पंचशायर इलाके में स्थित ओल्ड एज होम से देर रात को बाहर निकली एक महिला के साथ गैंगरेप होने की घटना के बाद पीड़िता की बहन ने होम प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत करनेवाली महिला ने पुलिस को बताया कि होम में रहनेवाले लोगों की सुरक्षा में काफी लापरवाही बरती गयी. एक महिला होम से ताला खोलकर बाहर निकल जाती है और होम के किसी सुरक्षाकर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगती.
शुरुआत से ही होम प्रबंधन व उसके सुरक्षाकर्मी यह जानकारी देते रहे कि महिला ताला तोड़कर देर रात 2.30 बजे होम से बाहर निकली है, जबकि पुलिस की जांच में उनकी बहन को रात 10.30 से 11 बजे के बीच ताला खोलकर होम से बाहर निकलते हुए पाया गया है. होम के अंदर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी भी नहीं हैं. जो नियुक्त हैं वे भी अपना काम ठीक से नहीं करते. इस कारण ही किसी सुरक्षाकर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगी.
शिकायत में गेट में रात को ताला लगाने व इसकी निगरानी करनेवाली महिला केयरटेकर के खिलाफ भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की बहन ने कहा कि होम प्रबंधन ने सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि पुलिस को भी गलत जानकारी दी है. इस कारण पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.
इसी पीड़िता ने नरेंद्रपुर थाने में छेड़खानी की शिकायत करायी थी दर्ज
दक्षिण 24 परगना अंतर्गत बारूईपुर जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले छेड़खानी की शिकायत लेकर एक महिला नरेंद्रपुर थाने में गयी थी. उसने पुलिस से कहा कि दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की. पुलिस ने कहा कि वह घटना की छानबीन कर ही रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि नरेंद्रपुर व पंचासायार में क्रमश: छेड़खानी और गैंग रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला एक ही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola