"पक्षपात करती है राज्य सरकार"
Updated at : 16 Nov 2019 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

टकराव : हेलीकॉप्टर नहीं मिला तो सड़क मार्ग से ही फरक्का पहुंचे राज्यपाल, बोले कोलकाता से फरक्का तक जर्जर सड़क के लिए राज्य सरकार दोषी आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं बंगाल में लागू नहीं होने दी गयीं फरक्का : प्रो सैय्यद नुरुल हसन कॉलेज, फरक्का के 25वें वर्षगांठ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल […]
विज्ञापन
टकराव : हेलीकॉप्टर नहीं मिला तो सड़क मार्ग से ही फरक्का पहुंचे राज्यपाल, बोले
कोलकाता से फरक्का तक जर्जर सड़क के लिए राज्य सरकार दोषी
आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं बंगाल में लागू नहीं होने दी गयीं
फरक्का : प्रो सैय्यद नुरुल हसन कॉलेज, फरक्का के 25वें वर्षगांठ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने संबाेधन में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए पक्षपात की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कॉलेज का नाम पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर सैय्यद नुरुल हसन के नाम पर रखने की तारीफतो की, मगर कॉलेज के बदहाल स्टेडियम के लिए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया.
उन्हाेंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद राज्य सरकार को सूचना दी और हेलीकॉप्टर की मांग की थी. लेिकन राज्य सरकार ने प्रशासनिक तकनीकी मजबूिरयों का हवाला देते हुए मना कर िदया. इसके बाद सुबह पांच बजे उन्हें सड़क मार्ग से यहां आना पड़ा. जर्जर व बदहाल रास्ते का सफर करना पड़ा. राज्य सरकार पक्षपात की राजनीति करती है. आज पक्षपात के कारण इस कॉलेज के विकास कार्य रुक गये हैं. नयी पीढ़ियों को उनके मौलिक अधिकारों से रोका जा रहा है, जो उचित नहीं है. विकास से वंचित करने के लिए नयी पीढ़ी इस सरकार को माफ नहीं करेगी.
केंद्र व राज्य में मेल नहीं, इसका खामियाजा भुगत रही है जनता
उन्होंने कहा : केंद्र सरकार से राज्य सरकार का मेल नहीं है. इसका खामियाजा बंगाल की जनता भुगत रही है. शिक्षा को राजनीति से अलग रखना चाहिए. उन्होंने भरोसा दिया कि वह इस कॉलेज के विकास के लिए हर काम करने काे तैयार हैं.
उन्होंने कहा : यहां आकर मुझे बहुत आनंद मिला. गाड़ी में हिलते-डुलते यहां तक पहुंचा हूं, मगर मस्त हूं. मैं और मेरी पत्नी बदहाल सड़क को देखते-देखते यहां तक पहुंचे हैं. आसपास के कल-कारखानों की हालत पर केंद्र सरकार से बात करूंगा. आज राज्य में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं. इसके लिए राज्य सरकार दोषी है.
उन्होंने कहा : प्रधानमंत्री की ‘आयुष्मान भारत’ जैसी योजनाएं राज्य सरकार ने लागू नहीं होने दिया. इसमें किसी भी पीड़ित का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में होता है. राज्य सरकार अपनी मनमानी करती है. मौके पर कॉलेज के प्रेसिडेंट व पूर्व सांसद अबुल हसनत खान, स्थानीय विधायक मैनुल हक, डॉ सुजाता बागची बनर्जी, डॉ शिवाशीष बनर्जी, दक्षिण मालदा के सांसद अबु हसन खान चौधरी, विधायक हुमायूं रेजा, राज्यपाल की पत्नी सुदेश धनखड़ व शिक्षा मंत्री पार्टा चटर्जी ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




