डेंगू को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2019 2:19 AM
कोलकाता : महानगर को डेंगू मुक्त करने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. मोर्चा ने कोलकाता नगर निगम के घेराव का एलान किया था. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गयी. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस […]
कोलकाता : महानगर को डेंगू मुक्त करने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. मोर्चा ने कोलकाता नगर निगम के घेराव का एलान किया था. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गयी. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. प्रदर्शन कर रहे 35 भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रदेश भाजपा महासचिव राजू बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के लाठीचार्च किया और इसमें भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










