ग्राहकों के बैंक खाते से फर्जी पैसा निकासी के मामले में पटना से दो आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 07 Nov 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : ग्राहकों के बैंक अकाउंट से फर्जी तरह से पैसे निकालने के मामले में साईबर थाना पुलिस ने पटना (बिहार) के बेऊर थाना अंतर्गत बाईपास के नजदीक बिहार डिजिटल वर्ल्ड के पास से गिरफ्तार पटना निवासी राजा राम और आशीष कुमार को बुधवार को आसनसोल सीजेएम अदालत में पेश किया. दोनों को गिरफ्तारी के […]
विज्ञापन
आसनसोल : ग्राहकों के बैंक अकाउंट से फर्जी तरह से पैसे निकालने के मामले में साईबर थाना पुलिस ने पटना (बिहार) के बेऊर थाना अंतर्गत बाईपास के नजदीक बिहार डिजिटल वर्ल्ड के पास से गिरफ्तार पटना निवासी राजा राम और आशीष कुमार को बुधवार को आसनसोल सीजेएम अदालत में पेश किया. दोनों को गिरफ्तारी के बाद पटना अदालत में पेश कर 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाकर आसनसोल अदालत में पेश किया गया.
कांड के जांच अधिकारी साईबर थाना के निरीक्षक (प्रभारी) असीम सरकार ने कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी के पैसे बरामद करने का हवाला देकर आरोपियों की 14 दिन की पुलिस रिमांड की अपील की. सीजेएम ने 12 दिन का रिमांड मंजूर किया. कांड से अन्य चार आरोपी पप्पू दास, रोहित दास, काली दास और कृष्ण भंडारी का 12 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर चारों को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सभी की जमानत याचिका खारिज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
सनद रहे कि साईबर थाना के अवर निरीक्षक शीतल नाग ने आसनसोल आसनसोल बस स्टैंड के निकट एटीएम से पैसा निकालने के दौरान संदेह के आधार पर चार लोंगों को पकड़ा था. जांच के क्रम में पाया कि यह लोग जिस एटीएम कार्ड से पैसा निकाल रहे थे. वह एटीएम कार्ड चारों में से किसी का नहीं था.
यह चारों झारखंड के निवासी थे. इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर इनलोगों ने दुर्गापुर के चार लोगों पप्पू दास, रोहित दास, काली दास और कृष्णा भंडारी का नाम बताया. कोकओवन और दुर्गापुर थाना क्षेत्र से इन चार लोगों को पकड़ा गया. इनके पास से एक सैमसंग और एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ.
अवर निरीक्षक शीतल नाग की शिकायत पर 25 अक्टूबर को साईबर थाना में कांड संख्या 9/19 दर्ज हुआ. जिसमें आईपीसी की धारा /467468/471/420/120 बी और आईटी एक्ट 66बी/66कि/66डी के तहत मामला दर्ज कर जांच का दायित्व साईबर थाना के निरीक्षक (प्रभारी) असीम सरकार को दिया गया.
श्री सरकार ने इन्हें अदालत में चालान कर पुलिस रिमांड पर लिया. रिमांड में इनलोंगों ने खुलासा किया कि यह लोग पीएनबी बैंक के कुछ कर्मचारियों से उनके बैंक के ग्राहकों का सम्पूर्ण विवरण संग्रह करते थे. उसके उपरांत उनके अकाउंट से फर्जी तरीके से पैसा निकालकर पेटीएम और फोन पे पर ट्रांसफर करते थे.
यहां से यह पैसा एक बैंक खाते में वहां से दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर उसके एटीएम से पैसा निकालते थे. अब तक यह लोग लोगों को करोड़ो रूपये का चूना लगा चुके है. इस गैंग में 15 से 20 सदस्य शामिल है. इनके पास से दस लाख रुपया भी बरामद हुआ.
इनकी सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने पटना से राजा राम और आशीष कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया. सोमवार को पटना अदालत में पेश कर 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लाकर आसनसोल अदालत में पेश किया और 12 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया. सूत्रों के अनुसार इस कांड में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




