अयोध्या पर फैसला आने से पहले संघ की अपील : सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आये, खुले मन से स्वीकार करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 1:43 AM
कोलकाता : राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर अगले महीने सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं की अहम बैठक हुई. बैठक के बाद संघ ने सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को सभी पक्षों से खुले मन से स्वीकार करने की अपील की है. संघ के […]
कोलकाता : राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर अगले महीने सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं की अहम बैठक हुई. बैठक के बाद संघ ने सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को सभी पक्षों से खुले मन से स्वीकार करने की अपील की है.
संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि कुछ ही दिनों में इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने की संभावना है. निर्णय जो भी आये, उसे सभी को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए. निर्णय के पश्चात देशभर में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे. फैसला आने की संभावनाओं को देखते हुए आरएसएस ने 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक हरिद्वार में होने वाली अनुषांगिक संगठनों के संगठन मंत्रियों की बैठक को भी स्थगित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










