कक्षा एक से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में बदलाव की योजना

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के पाठ्यक्रम में बदलाव किये जाने की योजना है. इसमें पूरे पाठ्यक्रम का पहले मूल्यांकन किया जा रहा है. वर्तमान सिलेबस में क्या चेप्टर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं, किस विषय में नये अध्याय जोड़ने की […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के पाठ्यक्रम में बदलाव किये जाने की योजना है. इसमें पूरे पाठ्यक्रम का पहले मूल्यांकन किया जा रहा है. वर्तमान सिलेबस में क्या चेप्टर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं, किस विषय में नये अध्याय जोड़ने की जरूरत है, इसका अध्ययन किया जा रहा है.

विज्ञापन

पूरे पाठ्यक्रम के मूल्यांकन के लिए राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक ‘सिलेबस रिव्यू कमेटी’ बनायी गयी है. इसमें राज्य के शिक्षाविदों व इतिहासकारों को जोड़ा गया है. इस नयी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नवंबर के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है. यह बैठक विकास भवन में पांच नवंबर को हो सकती है. इस बैठक में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में मॉडर्न शिक्षा के मोड्यूल्स को जोड़ने पर चर्चा होगी. इसके अलावा अनिवार्य विषयों में, विद्यार्थियों को कठिन लगने वाले सब्जेक्ट में भी कुछ संशोधन किया जा सकता है. बच्चों के लिए पढ़ाई को ज्यादा रुचिकर बनाने के लिए सिलेबस में कुछ नया संशोधन किया जायेगा.

यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने दी है. हालांकि सिलेबस में सुधार के लिए इससे पहले भी सिलेबस कमेटी बनायी गयी थी. अब बंगाल की स्कूली शिक्षा को अपग्रेड व आधुनिक बनाने के लिए नयी एकेडमिक स्ट्रेटेजी बनायी जा रही है. इस पर विशेषज्ञों व शिक्षाविदों की राय लेने के लिए शीघ्र ही एक बैठक की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola