आज कोलकाता आयेंगे अभिजीत

कोलकाता : नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी सम्मान की घोषणा के बाद पहली बार अपनी 83 वर्षीय मां से मिलने मंगलवार को यहां अपने पैतृक आवास आयेंगे. बनर्जी दो दिन तक शहर में रहेंगे और उनकी मां निर्मला बनर्जी अपने बेटे के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं. स्वयं अर्थशास्त्री निर्मला बनर्जी ने कहा कि […]
कोलकाता : नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी सम्मान की घोषणा के बाद पहली बार अपनी 83 वर्षीय मां से मिलने मंगलवार को यहां अपने पैतृक आवास आयेंगे. बनर्जी दो दिन तक शहर में रहेंगे और उनकी मां निर्मला बनर्जी अपने बेटे के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं.
स्वयं अर्थशास्त्री निर्मला बनर्जी ने कहा कि वह उस कमरे को खुद तैयार कर रही हैं जहां उनका बड़ा बेटा ठहरेगा. बनर्जी इस समय नयी दिल्ली में हैं. उन्हें 14 अक्तूबर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी थी. निर्मला ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने बेटे के स्वागत के लिए मछली के व्यंजन तैयार करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




