बीजीबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बीजीबी की गोलीबारी में बीएसएफ जवान हो गया था शहीद कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल ने इस हफ्ते अपने एक जवान को खो देने के सिलसिले में बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के खिलाफ पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश ने गुरुवार को […]
बीजीबी की गोलीबारी में बीएसएफ जवान हो गया था शहीद
कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल ने इस हफ्ते अपने एक जवान को खो देने के सिलसिले में बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के खिलाफ पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लैग मीटिंग के दौरान सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया था.
शहीद जवान की पहचान विजय भान सिंह (51) के रूप में की गयी थी. इस गोलीबारी में एक अन्य जवान राजवीर यादव घायल हो गये थे. सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह घटना मुर्शिदाबाद जिले में सुबह नौ बजे हुई, जब एक दल ने भारतीय मछुआरों से जुड़े एक मुद्दे का समाधान करने के लिए नदी के किनारे खड़े बीजीबी के जवानों से संपर्क किया.
मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से शिकायत मिली है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि बीजीबी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. बीएसएफ के अधिकारियों ने बांग्लादेश सीमा रक्षक के इन दावों को खारिज किया कि उसके जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलायी है.
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पक्ष की ओर से एक भी गोली नहीं चलायी गयी. बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. उन्होंने प्रावधानों के अनुसार पुलिस में एक मामला दर्ज कराने का निर्णय किया है. बीजीबी का यह आरोप कि उन्होंने पहले गोली चलायी है न केवल बेतुका है बल्कि पूरी तरह झूठ है. उन्होंने एक भी गोली नहीं चलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




