महानगर घूमने आयी ब्रिटिश महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Updated at : 20 Oct 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

जोधपुर पार्क स्थित गेस्ट हाउस में अचेत मिली वृद्धा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित कोलकाता : महानगर घूमने आयी एक ब्रिटिश महिला की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. लेक थानांतर्गत जोधपुर पार्क स्थित एक गेस्ट हाउस से उन्हें अचेत हालत में पाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस की […]
विज्ञापन
जोधपुर पार्क स्थित गेस्ट हाउस में अचेत मिली वृद्धा
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कोलकाता : महानगर घूमने आयी एक ब्रिटिश महिला की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. लेक थानांतर्गत जोधपुर पार्क स्थित एक गेस्ट हाउस से उन्हें अचेत हालत में पाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि की. पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम हेलेन मारिया (69) है. वह स्पेन के एलिकांटे ट्रेविटा की रहनेवाली थीं.
वह छह सदस्यों के साथ कोलकाता घूमने आयी थीं. गत छह अक्तूबर को पीटर जाॅर्ज रॉबर्ट सायल्स के नेतृत्व में स्पेन से कुल छह सदस्य (तीन ब्रिटिश और तीन स्पेनिश) भारत घूमने आये थे. गत 17 अक्तूबर को वे सभी कोलकाता पहुंचे. यहां सभी जोधपुर पार्क स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे. सुबह करीब 11.45 बजे उक्त गेस्ट हाउस के प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में उक्त महिला को अचेत पाया गया. इसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
क्या कहा पुलिस ने :
इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर कोलकाता पुलिस के कई अधिकारी भी पहुंचे. पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर में कहीं किसी तरह की चोट या आघात के निशान नहीं मिले हैं. पोेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पायेगा. इस मामले में अभी तक किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




