राज्य की कृषि योजनाओं से संबंधित सलाह देंगी नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी की मां

Updated at : 17 Oct 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य की कृषि योजनाओं से संबंधित सलाह देंगी नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी की मां

अभिजीत की मां निर्मला बनर्जी से मिलीं मुख्यमंत्री कोलकाता : अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की मां निर्मला बनर्जी से राज्य का कृषि विभाग विशेषज्ञ सलाह लेगा. नोबल पुरस्कार विजेता की मां से मिलने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को उनके निवास स्थान पर पहुंची थीं. राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री वहां […]

विज्ञापन

अभिजीत की मां निर्मला बनर्जी से मिलीं मुख्यमंत्री

कोलकाता : अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की मां निर्मला बनर्जी से राज्य का कृषि विभाग विशेषज्ञ सलाह लेगा. नोबल पुरस्कार विजेता की मां से मिलने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को उनके निवास स्थान पर पहुंची थीं. राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री वहां गयीं थी. आधे घंटे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री ने उनके साथ बातचीत की. उनके साथ राज्य के गृह सचिव आलापन बनर्जी और सूचना व संस्कृति मंत्री इंद्रनील सेन भी मौजूद थे.

इस दौरान श्रीमती बनर्जी को फूल व मिठाई भेंट की गयी. मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि निर्मला बनर्जी, जो स्वयं एक अर्थशास्त्री हैं, राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना से भी जुड़ी हैं. एसएसकेएम अस्पताल के एक फाउंडेशन से भी वह जुड़ी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती बनर्जी ने कृषि विभाग के संबंध में अपनी रुचि जाहिर की है. लिहाजा उन्होंने गृह सचिव आलापन बनर्जी को निर्देश दिया है कि कृषि विभाग के सचिव से वह उनकी मुलाकात करायें.

ममता बनर्जी का कहना था कि श्रीमती बनर्जी अपनी सहूलियत के मुताबिक किसी भी क्षेत्र में सरकार के साथ वह काम कर सकती हैं. राज्य सरकार की कई योजनाएं हैं, वह उनके साथ जुड़ सकती हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी के महानगर आने पर राज्य सरकार उनका अभिनंदन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola