22 को कोलकाता लौटेंगे नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 9:35 PM
कोलकाता : नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी आगामी 22 अक्तूबर को महानगर आ रहे हैं. अगले दिन वह अपने परिवार के साथ समय बितायेंगे. अभिजीत के भाई अनिरुद्ध से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी शुक्रवार को ही अभिजीत भारत आ रहे हैं. दिल्ली में पुस्तक लोकार्पण के एक कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगे. इसके […]
कोलकाता : नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी आगामी 22 अक्तूबर को महानगर आ रहे हैं. अगले दिन वह अपने परिवार के साथ समय बितायेंगे. अभिजीत के भाई अनिरुद्ध से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी शुक्रवार को ही अभिजीत भारत आ रहे हैं.
दिल्ली में पुस्तक लोकार्पण के एक कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगे. इसके बाद कुछ अन्य व्यक्तिगत कार्यों के बाद आगामी 22 अक्तूबर को वह कोलकाता आयेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिजीत के पुराने स्कूल, साउथ प्वाइंट स्कूल की ओर से एक बधाई संदेश उन्हें दिया जायेगा. इसमें स्कूल के 12 हजार विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं के हस्ताक्षर होंगे.
स्कूल की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. सूत्रों के मुताबिक उक्त कार्यक्रम में अमर्त्य सेन भी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










