ऑनलाइन ठगी : युवती ने खाते से उड़ाये एक लाख

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. गरियाहाट थाना क्षेत्र के बालीगंज प्लेस निवासी सूर्य तोषरिवाल भी ऐसे ठगों के शिकार बन गये. उनके खाते से 99.5 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिये गये. उन्होंने गरियाहाट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि […]

विज्ञापन

कोलकाता : ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. गरियाहाट थाना क्षेत्र के बालीगंज प्लेस निवासी सूर्य तोषरिवाल भी ऐसे ठगों के शिकार बन गये. उनके खाते से 99.5 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिये गये. उन्होंने गरियाहाट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम 5.30 बजे के करीब उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से एक युवती का फोन आया. फोन करनेवाली युवती ने अपना नाम नेहा शर्मा बताया. साथ ही अपना परिचय एक सरकारी बैंक के मैनेजर के तौर पर दिया. उसने कहा, ‘आपके कार्ड में हुई लेनदेन में काफी असंगति पायी गयी है.
इस कारण तुरंत अकाउंट अपडेट के लिए आधार कार्ड व पैन कार्ड नंबर की जरूरत है, वरना अकाउंट बंद हो जायेगा.’ युवती की बातों पर भरोसा कर सूर्य ने अपना पैन कार्ड व आधार कार्ड नंबर फोन पर बता दिया. इसके बाद एटीएम कार्ड व अकाउंट नंबर की जानकारी लेकर युवती ने मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) बताने को कहा.
इसके बाद कुछ ही देर में सभी जानकारी ऑनलाइन अपडेट होने की बात कर कर फोन काट दिया. फोन कटते ही अकाउंट से 99 हजार 485 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये जाने का मैसेज मिला. वहीं युवती को वापस फोन करने पर फोन बंद मिला. पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि युवती को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola