ePaper

राजीव कुमार को अग्रिम जमानत देने के फैसले के खिलाफ सीबीआइ पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Updated at : 05 Oct 2019 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
राजीव कुमार को अग्रिम जमानत देने के फैसले के खिलाफ सीबीआइ पहुंची सुप्रीम कोर्ट

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त व आइपीएस अधिकारी राजीव कुमार को कलकत्ता हाइकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत देने के फैसले के खिलाफ सीबीआइ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. जानकारी के अनुसार सीबीआइ ने इस याचिका में कलकत्ता हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, […]

विज्ञापन

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त व आइपीएस अधिकारी राजीव कुमार को कलकत्ता हाइकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत देने के फैसले के खिलाफ सीबीआइ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

जानकारी के अनुसार सीबीआइ ने इस याचिका में कलकत्ता हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को अग्रिम जमानत देते हुए कहा गया था कि यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें आइपीएस अधिकारी राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाये.
अदालत ने कहा था कि यदि सीबीआइ कुमार को गिरफ्तार करती है तो उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो मुचलके पर सक्षम अदालत जमानत पर तुरंत रिहा करे. साथ ही कुमार को जांच अधिकारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola