महानंदा नदी में नाव पलटी, 5 की मौत, दर्जनों लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 10:38 PM
कोलकाता : मालदा जिले के चांचल ब्लॉक-1 इलाके में नौका दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं. हालांकि अधिकारिक रूप से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 15 लोगों को बचा लिया गया है. उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के […]
कोलकाता : मालदा जिले के चांचल ब्लॉक-1 इलाके में नौका दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं. हालांकि अधिकारिक रूप से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 15 लोगों को बचा लिया गया है. उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम चांचल-1 ब्लॉक में एक नौका मुकुंदपुर घाट से जगन्नाथपुर घाट आ रही थी. नौका प्रतियोगिता का आयोजन था, जिसमें भाग लेनेवाले और देखनेवालों की भीड़ नाव पर सवार थी. नौके पर सवार लोगों की संख्या करीब 80 बतायी जा रही है. नौका मुकंदपुर घाट के पास पहुंचने पर अपना संतुलन खो दिया और डूब गयी. मालदा एडीएम अशोक कुमार मोदक ने बताया है कि अभी तक तीन लोगों की लाशें मिली है.
15 लोगों को बचा लिया गया है. इनमें से कुछ को अस्पताल भेजा गया है. बाकी लापता लोगों की खोज जारी है. घटना स्थल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं. राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं.
दूसरी ओर, एनडीआरएफ के सीईओ नीतीश उपाध्याय ने बताया कि मालदा के ही मानिकचक और रतुआ में बाढ़ राहत के लिए लगायी गयी एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं. बचाव कार्य शुरू तो किया गया है, पर अंधेरा होने के चलते काफी दिक्कत हो रही है. उल्लेखनीय है कि हाल में पूर्व मेदिनीपुर में भी नाव दुर्घटना की घटना घटी थी, हालांकि ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










