डेंगू से कक्षा छह के छात्र की मौत

Updated at : 19 Sep 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू से कक्षा छह के छात्र की मौत

कोलकाता : शहर के न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के मौलवी लेन निवासी एक छात्र की बुधवार को डेंगू से मौत हो गयी. पीड़ित छात्र रुहुल मल्लिक (11) कक्षा छह में पढ़ता था. शुक्रवार से ही वह बुखार से पीड़ित था. सोमवार को उसे डॉ बिरेश गुहा स्ट्रीट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में भर्ती कराया […]

विज्ञापन

कोलकाता : शहर के न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के मौलवी लेन निवासी एक छात्र की बुधवार को डेंगू से मौत हो गयी. पीड़ित छात्र रुहुल मल्लिक (11) कक्षा छह में पढ़ता था. शुक्रवार से ही वह बुखार से पीड़ित था. सोमवार को उसे डॉ बिरेश गुहा स्ट्रीट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गयी. चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया. उसे वेंटिलेशन पर भी रखा गया था. पर, उसे बचाया नहीं जा सका. बुधवार सुबह उसकी मौत हो गयी. डेथ सर्टिफिकेट में डॉक्टरों ने डेंगू का उल्लेख किया है.

मृत बच्चे का परिवार मूलत: हुगली के आरामबाग के हरिन खोला एक नंबर अंचल के साहबाग गांव का रहने वाला है. गौरतलब है कि हाल ही में राज्य सरकार की ओर से डेंगू से इस साल 17 लोगों की मौत और साढ़े दस हजार लोगों के प्रभावित होने की पुष्टि की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola