श्रीभूमि के पूजा पंडाल में दिखेगा चंद्रयान-2 का नजारा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम की लैंडिंग का नजारा हम लोगों ने अपने टीवी चैनलों पर देखा है. लेकिन अब ऐसा ही नजारा हमें धरती पर भी देखने को मिलेगा. महानगर के सबसे प्रख्यात दुर्गापूजा आयोजकों में से एक, श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने हर बार की भांति इस वर्ष भी एक […]

विज्ञापन

कोलकाता : चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम की लैंडिंग का नजारा हम लोगों ने अपने टीवी चैनलों पर देखा है. लेकिन अब ऐसा ही नजारा हमें धरती पर भी देखने को मिलेगा. महानगर के सबसे प्रख्यात दुर्गापूजा आयोजकों में से एक, श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने हर बार की भांति इस वर्ष भी एक नयी थीम के साथ दुर्गापूजा का आयोजन करने जा रही है.

विज्ञापन

श्रीभूमि में इस बार चंद्रयान-2 का नजारा देखने को मिलेगा. पूजा पंडाल का प्रवेश द्वार चंद्रयान के गेट की भांति बनाया जा रहा है. वीआइपी रोड के दोनों किनारों पर प्रकाश सज्जा के माध्यम से चंद्रयान के चंद्रमा तक पहुंचने तक के सफर को दिखाया जायेगा. वीआइपी रोड पर बने प्रवेश द्वार से प्रमुख पूजा पंडाल तक के रास्ते को ऐसा सजाया रहा है, जैसे कि आप चंद्रयान-2 पर हैं और अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे हैं. वहीं, पूजा पंडाल को मौर्य काल के दौरान एक महल की भांति सोने जैसे रंग से बनाया जा रहा है.

मौर्य काल के महल की थीम को वास्तविकता प्रदान करने के लिए बांस, लकड़ी व फाइबर से लगभग 100 फीट ऊंचा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. पूजा मंडप में मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाएं भी थीम के अनुसार ही बनायी गयी हैं. मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान कार्तिक व भगवान गणेश की प्रतिमाओं को 10 करोड़ के सोने के गहनों से सजाया जायेगा.

गौरतलब है कि अपनी विशेष थीम के लिए श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब हमेशा ही सुर्खियों में रहा है. इससे पहले यहां फिल्म बाहुबली व पद्मावत के सेट के तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola