मधुमक्खियों ने घेरा, दो घंटे देर से रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगरतला जानेवाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार को दो घंटे विलंब से उड़ान भरी. क्या है घटना :बताया जा रहा है कि फ्लाइट से बांग्लादेश के सूचना विभाग के मंत्री हसन मोहम्मद सहित बांग्लादेश हाइ कमीशन के शीर्ष अधिकारियों की टीम समेत कुल 136 […]
विज्ञापन
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगरतला जानेवाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार को दो घंटे विलंब से उड़ान भरी.
क्या है घटना :बताया जा रहा है कि फ्लाइट से बांग्लादेश के सूचना विभाग के मंत्री हसन मोहम्मद सहित बांग्लादेश हाइ कमीशन के शीर्ष अधिकारियों की ट���म समेत कुल 136 यात्री थे. लेकिन फ्लाइट रनवे पर जाने के लिए टैक्सी ट्रैक पर जा रही थी, तभी मधुमक्खियों का झुंड रनवे पर जाने से पहले ही फ्लाइट के सामने कॉकपीट पर झुंड लगाकर बैठने लगा. फिर विमान को तुरंत रोक दिया गया.
मधुमक्खियों का ताता लग जाने के कारण उसे रनवे तक भी नहीं ले जाया जा सका. तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग को सूचना दी गयी और फिर दमकल को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे दमकल की मदद से मधुमक्खियों को हटाया गया और फिर फ्लाइट रवाना हुई.
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में मंत्री और बांग्लादेश हाइ कमीशन के अधिकारियों समेत कुल 136 यात्री थे. कोलकाता से 9.50 पर एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 743 अगरतला के लिए उड़नेवाली थी, जो 10.50 पर अगरतला पहुंचनेवाली थी. लेकिन घटना की वजह से दो घंटे देर से फ्लाइट रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










