पश्चिम बंगाल: मुहर्रम का जुलूस देख रहे थे लोग, छत गिरने से एक बच्चे की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी और एक महिला तथा तीन बच्चे घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार रात नूरपुर दक्षिण मंडल पारा गांव में हुआ. मानिकचक थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे एक निर्माणाधीन इमारत से मुहर्रम का […]

विज्ञापन

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी और एक महिला तथा तीन बच्चे घायल हो गये.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार रात नूरपुर दक्षिण मंडल पारा गांव में हुआ. मानिकचक थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे एक निर्माणाधीन इमारत से मुहर्रम का जुलूस देख रहे थे. छत पर काम चल रहा था. अचानक, उसका एक हिस्सा गिर गया जिससे पांच लोग घायल हो गये. एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अन्य चार की हालत गंभीर बनी हुई है.

उन्होंने बताया कि शमका गांव का रहने वाला 12 वर्षीय रमजान शेख मुहर्रम के मौके पर अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था. उसकी हादसे में जान चली गयी. अधिकारी ने बताया कि दो वर्षीय तनवीर शेख, छह वर्षीय अन्नू खातून, सात वर्षीय शहजात हुसैन और 25 वर्षीय सुखतारा बीबी का मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola