पुलिस अधिकारी के घर में चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाॅलीगंज पुलिस आवासन की घटना फ्लैट की बालकनी में लगे ग्रील का एक हिस्सा काट कर चोर अंदर घुसा आलमारी में रखे सोने के गहने व रुपये लेकर हुए फरार कोलकाता : महानगर स्थित पुलिस आवासन में रहने वाले एक पुलिस अधिकारी के घर से ही चोर ने सामानों पर हाथ साफ कर लिया. घटना […]

विज्ञापन

टाॅलीगंज पुलिस आवासन की घटना

विज्ञापन
फ्लैट की बालकनी में लगे ग्रील का एक हिस्सा काट कर चोर अंदर घुसा
आलमारी में रखे सोने के गहने व रुपये लेकर हुए फरार
कोलकाता : महानगर स्थित पुलिस आवासन में रहने वाले एक पुलिस अधिकारी के घर से ही चोर ने सामानों पर हाथ साफ कर लिया. घटना गुरुवार की रात टालीगंज पुलिस आवासन में हुई. जानकारी के अनुसार पुलिस आवासन के ब्लॉक -आई के दूसरे तल्ले पर स्थित एक फ्लैट चोरी हुई. फ्लैट कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद गुलाम मुस्तफा का है.
बताया जा रहा है कि उनके फ्लैट की बालकनी में लगे लोहे का ग्रील का एक हिस्सा काट कर चोर अंदर घुसा और घर की आलमारी में रखे सोने के गहने व रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की शिकायत जादवपुर थाना में दर्ज करायी गयी है. पुलिस आवासन और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीटी फुटेज की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola