नारद स्टिंग मामला: लोकसभा अध्यक्ष से सीबीआइ ने किया संपर्क, तृणमूल के तीन सांसदों पर केस के लिए मांगी अनुमति

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : सीबीआइ ने नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों और एक पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संपर्क किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों सौगत राय, काकोली घोष दस्तीदार और प्रसून […]

विज्ञापन

कोलकाता : सीबीआइ ने नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों और एक पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संपर्क किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों सौगत राय, काकोली घोष दस्तीदार और प्रसून बनर्जी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी है. पूर्व सांसद शु‍भेंदू अधिकारी हैं, जो फिलहाल पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री हैं. वह तामलुक लोकसभा क्षेत्र प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

विज्ञापन

सौगत राय दमदम से सांसद हैं. वहीं काकोली बारासात क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं. प्रसून बनर्जी (64) हावड़ा से सांसद हैं. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने लोकसभाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें. सूत्रों ने कहा कि अगर मंजूरी दी जाती है तो चारों नेताओं के नाम एजेंसी द्वारा आरोप पत्र में रखे जा सकते हैं.

गौरतलब है कि नारद स्टिंग का मामला तृणमूल के कुछ नेताओं और पश्चिम बंगाल के नौकरशाहों से जुड़ा हुआ है, जिन्हें एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले पत्रकार से पैसे लेते हुए कथित तौर पर रिकॉर्ड किया गया था. सूत्रों के अनुसार सीबीआइ को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola