मुख्यमंत्री के पैर छूते आइजी का वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 29 Aug 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पैर छूते आइजी का वीडियो हुआ वायरल

विजयवर्गीय ने पूछा : यह कैसी व्यवस्था, कैसा लोकतंत्र ? विजयवर्गीय ने टि्वटर पर वीडियो डाला, मुख्यमंत्री पर कसा तंज कोलकाता :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा एक तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) राजीव मिश्रा वर्दी में मुख्यमंत्री ममता के पैर […]

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने पूछा : यह कैसी व्यवस्था, कैसा लोकतंत्र ?

विजयवर्गीय ने टि्वटर पर वीडियो डाला, मुख्यमंत्री पर कसा तंज
कोलकाता :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा एक तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) राजीव मिश्रा वर्दी में मुख्यमंत्री ममता के पैर छूते दिख रहे हैं.
महज आठ सेकेंड के इस वीडियो में कई अन्य आला अधिकारियों, नेताओं व मंत्रियों को देखा जा सकता है. हालांकि प्रभात खबर ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है. इसे लेकर राजनीतिक दल भी हमलावर हो गये हैं. भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो के साथ ट्वीट किया : दीदी के सामने वर्दी नतमस्तक, पश्चिम बंगाल के पश्चिम जोन के पुलिस आइजी राजीव मिश्रा ने वर्दी में ममता बनर्जी का चरण वंदन किया. ये कैसी व्यवस्था और कैसा लोकतंत्र है? इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री समुद्र के किनारे बैठी हैं. पास में एक केक रखा हुआ है, जिसे काटकर मुख्यमंत्री बांट रही हैं.
उनकी बायीं ओर परिवहन मंत्री शुभेंदू अधिकारी बैठे हैं. उनके ठीक पास एडीजी रैंक के एक पुलिस अधिकारी हैं. मुख्यमंत्री की दाहिनी ओर शिशिर अधिकारी खड़े हैं. उनकी दाहिनी ओर आइजी श्री मिश्रा वर्दी में खड़े हैं. मुख्यमंत्री अपने सामने रखे केक का एक टुकड़ा उठाती हैं और अपने सामने खड़े सुरक्षा निदेशक आइपीएस विनीत गोयल को खाने के लिए देती हैं.
उसी में से एक टुकड़ा तोड़कर मुख्यमंत्री बगल में खड़े आइपीएस श्री मिश्रा को भी खिलाती हैं. श्री मिश्रा केक को खा लेते हैं और इसके बाद वह मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. उनकी इस हरकत को आसपास खड़े किसी ने अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस पर प्रतिक्रिया के लिए राजीव मिश्रा से प्रभात खबर ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है. राजीव मिश्रा आइजी पश्चिमी रेंज के पद पर नियुक्त होने से पहले वह कोलकाता पुलिस में पोर्ट प्रशासनिक विभाग के उपायुक्त थे. सेंट्रल प्रशासनिक विभाग के उपायुक्त भी रह चुके हैं और कोलकाता पुलिस के कई अन्य पदों पर उनकी नियुक्ति पूर्व में रही है. उनकी गिनती दक्ष पुलिस अधिकारियों में होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola