ePaper

"कितनी भी रगड़ें नाक, जनता नहीं आने वाली ममता के हाथ"

Updated at : 27 Aug 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
"कितनी भी रगड़ें नाक, जनता नहीं आने वाली ममता के हाथ"

ममता के जनसंपर्क अभियान पर विजयवर्गीय ने किया कटाक्ष आज भाजपा की बैठक, बैठक में उपस्थित रहेंगे कैलाश विजयवर्गीय सहित आला नेता कोलकाता :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिला दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठक के बाद आम लोगों से मिलने पर प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के […]

विज्ञापन

ममता के जनसंपर्क अभियान पर विजयवर्गीय ने किया कटाक्ष

आज भाजपा की बैठक, बैठक में उपस्थित रहेंगे कैलाश विजयवर्गीय सहित आला नेता
कोलकाता :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिला दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठक के बाद आम लोगों से मिलने पर प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के डर से लोग उनसे मिल रहे हैं, लेकिन मन में आक्रोश है और लोगों को जब मौका मिलेगा, तो वे भाजपा के पक्ष में ही मत देंगे.
श्री विजयवर्गीय ने सोमवार को प्रभात खबर से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं. उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी इसके पहले दीघा दौरे के दौरान चाय बनायी थीं तथा सोमवार को बर्दवान दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठक के बाद आम लोगों से मिलने पहुंच गयी थीं.
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि लोगों के मन में तृणमूल कांग्रेस और दीदी के प्रति आक्रोश है. चूंकि ममताजी मुख्यमंत्री हैं और वह आम लोगों के पास जब जाती हैं, तो डर से मिलने के लिए बाध्य होते हैं, लेकिन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपना मन बना लिया है और अगले चुनाव में इसका परिणाम दिखेगा. उन्होंने कहा : राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति, कट मनी और सिंडिकेट राज से क्षुब्ध है. राज्य की जनता परेशान है और इस परेशानी से राज्य की जनता मुक्ति चाहती है. उन्होंने कहा कि तृणमूल के लोगों ने गुंडागर्दी की है और यह गुंडागर्दी ममता जी के संरक्षण में हुई है. लोग तृणमूल कांग्रेस के खफा हैं, अब कितनी भी नाक रगड़ें, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को अपने किये का परिणाम भुगतना पड़ेगा.
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का भाजपा का लक्ष्य है. पार्टी हर स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करेगी. इसी बाबत मंगलवार को आइसीसीआर में पार्टी की बैठक होगी. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बैठक में पार्टी के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक पार्टी के विभिन्न शाखाओं की चिंतन बैठक होगी. इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति तय की जायेगी. सभी शाखा संगठनों को मजबूत किया जायेगा, ताकि बूथ स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की जाये.
आज की बैठक में उपस्थित रहेंगे केंद्रीय नेतृत्व
प्रदेश भाजपा के महासचिव प्रताप बनर्जी ने कहा कि बैठक में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा होगी. बैठक में श्री विजयवर्गीय, अरविंद मेनन, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के सांसद, पार्टी के विधायक सहित अन्य पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola