सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने के लिए भाजपा नेताओं को दी जायेगी दो दिनों की ट्रेनिंग

कोलकाता :प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के दोबारा अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. शुक्रवार को देर तक प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चली बैठक में चुनाव को सही व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं […]
कोलकाता :प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के दोबारा अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. शुक्रवार को देर तक प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चली बैठक में चुनाव को सही व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई.
कार्यकर्ताओं को चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण देने की बात तय की गयी. बैठक में तय हुआ कि 24 अगस्त को कोलकाता व 25 अगस्त को सिलीगुड़ी में चुनाव को लेकर प्रशिक्षण शिविर किया जायेगा. यह सारी प्रक्रिया प्रदेश भाजपा के महासचिव प्रताप बनर्जी की देखरेख में संपन्न होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




