पश्चिम बंगाल में दो सड़क हादसों में एक ही परिवार के सात लोगों समेत 13 की मौत

Updated at : 15 Aug 2019 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में दो सड़क हादसों में एक ही परिवार के सात लोगों समेत 13 की मौत

मालदा/कैनिंग (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को हुए दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. दक्षिण 24 परगना जिले में हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि मालदा में छह लोगों की जान चली गयी. […]

विज्ञापन

मालदा/कैनिंग (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को हुए दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. दक्षिण 24 परगना जिले में हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि मालदा में छह लोगों की जान चली गयी.

पुलिस ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले में एक एसयूवी कार सड़क के किनारे एक तालाब में गिर गयी, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों और दो अन्य लोगों की मौत हो गयी. वे लोग कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लौट रहे थे. दुर्घटना गुरुवार सुबह छह बजे हुई, जब विष्णुपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उचेखली में बारिश के दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया.

पुलिस ने बताया कि तालाब में डूबने की वजह से तीन महिलाओं समेत सभी सातों लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. उन्होंने बताया कि एक और दुर्घटना राज्य के मालदा जिले में हुई. जिले में बुधवार देर रात तेज रफ्तार से जा रही एक लॉरी सड़क पर खड़ी एसयूवी से टकरा गयी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी और 11 लोग घायल हो गये.

पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे. पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि दुर्घटना कालियाचक पुलिस थाने के अंतर्गत बाखरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर हुई. एसयूवी में सवार लोग शादी में जा रहे दूसरे वाहन का इंतजार कर रह थे. उन्होंने बताया कि ये लोग जिले के ही कालियाचक से गजोल जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गयी. एसयूवी में सवार 17 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी. दो लोगों की मौत मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जहां सभी घायलों को तुरंत ले जाया गया था.

राजौरिया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर किया गया. इनमें से एक की मौत रास्ते में हो गयी. बाकी घायलों का मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद लॉरी चालक फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गजोल से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola