बच्चों को दिया गया हेलमेट

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत बारूईपुर के रवींद्र भवन में सोमवार को पुलिस की ओर से ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 150 स्कूल के छात्र-छात्राओं को हेलमेट प्रदान किया गया. इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष व विधायक विमान बंद्योपाध्याय, एडीजी ट्रैफिक विवेक सहाय और बारूईपुर जिला पुलिस […]
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत बारूईपुर के रवींद्र भवन में सोमवार को पुलिस की ओर से ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 150 स्कूल के छात्र-छात्राओं को हेलमेट प्रदान किया गया. इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष व विधायक विमान बंद्योपाध्याय, एडीजी ट्रैफिक विवेक सहाय और बारूईपुर जिला पुलिस अधीक्षक राशिद मुनीर खान उपस्थित थे.
कार्यक्रम से पहले सेफ ड्राइव, सेव लाइफ पर नरेंद्रपुर थाना ढलाई ब्रिज से बारूईपुर रवींद्र भवन तक बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया. बारूईपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब तक मोटर बाइक चालकों को हेलमेट देकर जागरूक किया जाता था लेकिन अक्सर देखा गया है कि बाइक पर जाते हुए दंपती खुद तो हेलमेट पहन लेते हैं, लेकिन अपने मासूम बच्चों को हेलमेट नहीं पहनाते. यही कारण है कि उन्होंने इन बच्चों को हेलमेट देकर बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखने की ओर कदम बढ़ाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




