आइसीएसइ तैयार करेगी 9वीं व 11वीं के प्रश्नपत्र

Updated at : 05 Aug 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीएसइ तैयार करेगी 9वीं व 11वीं के प्रश्नपत्र

कोलकाता : आइसीएसइ के स्कूलों की नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र काउंसिल ही तैयार करेगी. परीक्षा प्रणाली में समानता बनाये रखने के लिए सीआइएससीइ (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) द्वारा यह व्यवस्था की जा रही है.काउंसिल में कुछ स्कूलों ने यह शिकायत की थी कि प्रश्नपत्रों में समानता नहीं है […]

विज्ञापन

कोलकाता : आइसीएसइ के स्कूलों की नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र काउंसिल ही तैयार करेगी. परीक्षा प्रणाली में समानता बनाये रखने के लिए सीआइएससीइ (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) द्वारा यह व्यवस्था की जा रही है.काउंसिल में कुछ स्कूलों ने यह शिकायत की थी कि प्रश्नपत्रों में समानता नहीं है व कुछ स्कूल परीक्षा के पेपरों में मुख्य चैप्टर छोड़ दिये जाते हैं.

काउंसिल ने इसके समाधान के लिए टीचिंग टोपिक्स पर फोकस करते हुए खुद ही पेपर तैयार करने व स्कूलों को भेजने का फैसला किया है. परीक्षा प्रणाली में समानता लाने के लिए काउंसिल ने पहल की है. यह जानकारी काउंसिल से जुड़े स्कूल के प्रिंसिपल व आइसीएसइ स्कूल एसोसिएशन से जुड़े नवारुण कुमार ने दी है.
उनका कहना है कि सभी स्कूल समान तरीके से परीक्षाओं का संचालन कर सकें, इसके लिए यह व्यवस्था काफी ठीक रहेगी. काउंसिल के सूत्रों का कहना है कि बंगाल में ये परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी. महानगर के स्कूलों में कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा 26 फरवरी को समाप्त होगी. वहीं 11वीं की परीक्षा मार्च 4 को समाप्त होगी.
हालांकि दार्जिलिंग में वार्षिक परीक्षाएं चार नवंबर से शुरू होंगी. इसमें 9वीं की परीक्षाएं 20 नवंबर तक चलेंगी. वहीं पहाड़ पर कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 27 नवंबर को समाप्त होंगी.
सीआइएससीइ की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर परीक्षा का पूरा टाइम टेबल अपलोड किया गया है. यह पहली बार है, जब काउंसिल से जुड़े लगभग 2,100 स्कूलों द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा समान परीक्षा प्रणाली के आधार पर ली जा रही है.
इससे पहले सभी स्कूल अपने तरीके से वार्षिक परीक्षा के पेपर बनाते थे. काउंसिल द्वारा तैयार किये गये समान शिड्यूल का अनुसरण करते हुए ही यह किया गया है. पिछले साल तक, केवल दार्जिलिंग में स्कूलों द्वारा अपने हिसाब से नवंबर में परीक्षा ली जाती थी. महानगर में फरवरी में परीक्षा ली जाती थी.
परीक्षाओं के लिए अलग-अलग स्कूल अपने हिसाब से परीक्षा तय करते थे. अब समान प्रणाली के साथ एक ही समय निर्धारित किया गया है.
सीआइएससीइ द्वारा गत वर्ष यह, घोषणा की गयी थी कि काउंसिल से सभी संबंद्ध स्कूलों में कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए समान परीक्षा प्रणाली शुरु की जायेगी. उदाहरण के लिए वार्षिक परीक्षाएं कॉमन शिड्यूल के आधार पर होंगी. इसमें मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र काउंसिल द्वारा ही तैयार किये जायेंगे.
इंटरनल टेस्ट की उत्तर-पुस्तिकाएं व्यक्तिगत ताैर पर काउंसिल की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल द्वारा ही जांच की जायेगी. स्कूलों द्वारा नतीजों की रिपोर्ट काउंसिल में भेजी जायेगी. विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा यानि कि 10वीं व 12वीं में पूरी तैयारी के साथ बैठें, इसके लिए पहले 9वीं कक्षा व 11वीं का पूरा सिलेबस उनको पढ़ना व समझना अनिवार्य है. काउंसिल के निर्देश पर ही स्कूल काम कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola