कलकता पिंजरापोल सोसाइटी ने उपलब्ध करवाया गौमाता का पैकिंग दूध
Updated at : 05 Aug 2019 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : 135 वर्षों से गो-सेवा को समर्पित कलकता पिंजरापोल सोसाइटी का एक और महत्वपूर्ण संकल्प साकार हो गया. सोसाइटी के सोदपुर स्थित गौशाला में सुनील, संजय व कैलाश गोयल द्वारा अपनी माताजी शांति देवी गोयल की विशेष प्रेरणा से अपने गोलोकवासी पिता ब्रह्मानंद गोयल की पुण्य स्मृति में प्रदत्त अत्याधुनिक स्वचालित दूध पैकेजिंग प्लांट […]
विज्ञापन
कोलकाता : 135 वर्षों से गो-सेवा को समर्पित कलकता पिंजरापोल सोसाइटी का एक और महत्वपूर्ण संकल्प साकार हो गया. सोसाइटी के सोदपुर स्थित गौशाला में सुनील, संजय व कैलाश गोयल द्वारा अपनी माताजी शांति देवी गोयल की विशेष प्रेरणा से अपने गोलोकवासी पिता ब्रह्मानंद गोयल की पुण्य स्मृति में प्रदत्त अत्याधुनिक स्वचालित दूध पैकेजिंग प्लांट का शुभ उद्घाटन गोवत्स परम पूज्य श्रद्धेय राधाकृष्ण महाराज के कर कमलों से हुआ.
इस अवसर पर महाराज श्री राधाकृष्ण जी ने सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्लांट भारतवर्ष की किसी भी गौशाला में लगा पहला प्लांट है, जिसके माध्यम से लोगों को गौ माता अमृतमयी दूध पैकेट में प्राप्त हो सकेगा.
उन्होंने सोसाइटी द्वारा वृहद स्तर पर हो रही गौ-माताओं की सेवाओं के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को और अधिक प्रमाणिक तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रधान अतिथि पीआर अग्रवाल (रुपा एंड कं.) ने कहा कि ज्ञान और विज्ञान के सम्नवय से आनेवाली पीढ़ी को गो माता के महत्व एवं उपयोगिता को समझाया जा सकता है. पानीहाटी नगर पालिका के चेयरमैन स्वपन घोष ने सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रसन्नता करते हुए अपने हर संभव सहयोग का आश्वसन दिया.
सोसाइटी के सचिव पवन टिबड़ेवाल ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सोसाइटी की वर्तमान गतिविधियों एवं भावी प्रकल्पों से अवगत कराया. उन्होंने यह भी बताया कि सोदपुर गोशाला में सेंचूरी प्लाई के सहयोग से कोलकात का पहला गो चिकित्सा अस्पताल का निर्माण हो रहा है, जिसका कार्य द्रूत गति से जारी है.
इस अवसर पर मंचासीन गणमान्य लोगों में सोसाइटी के ट्रस्टीगण सर्वश्री राधेश्याम गोयनका (ईमामी), सजन भजनका (सेंचूरी प्लाई), सज्जन कुमार बंसल (स्कीपर लि.), विश्वनाथ सेकसरिया (अमूल माचो), शाखा मंत्री गौरीशंकर कालुका एवं इस प्लांट के प्रदात्ता सुनील जी, संजय जी व कैलाश जी गोयल प्रमुख थे. मंचासीन सभी अतिथियो का स्वागत केशरिया दुपटा एवं भेट स्वरुप तुलसी का बिड़ला प्रदान कर किया गया.
महासंघ के सचिव सुरेंद्र जैन ने बताया कि बांग्लादेश सीमांचल से किस तरह गो तस्करी होती है एवं वे किस तरह गो वंशो को बचा कर उनकी रक्षा पिंजरापोल द्वारा प्रदात भूखंडों पर कर रहे हैं. अंत में सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश कुमार सरावगी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
पूरे कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार चमड़िया ने बड़ी कुशलता से किया. सभा मंडप में विशेष रुप से घनश्याम बेरीवाल, घीसाराम गोयल, श्रीगोपाल झुनझुनवाला, सत्यनारायण देवरालिया, नंदलाल सिंघानिया, ओम प्रकाश मस्करा, रामानंद रुस्तगी, देवकीनंदन तोदी, प्रकाश कालुका, देवेंद्र झुनझुनवाला, साकेत तोदी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.
कार्यक्रम की सफलता में संजय काला, सुनील पहाड़िया, द्वारकाप्रसाद अग्रवाल, रमेश लोधा, विजय निगनिया, रमेश बेरीवाल, कमल केडिया, अजय शाह, सुदेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुरेंद्र पटवारी, दीपक कानोड़िया, दीपक मुरारका, हरिराम सराफ, सुनील खेतान एवं अनेक गो भक्तों का विशेष योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




