मेरी मौत के लिए मेरा पति जिम्मेदार , सुसाइड नोट में महिला ने लिखा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के प्रफुल्ल कानन गिरिराज अपार्टमेंट में एक विवाहिता का फंदे से मिले शव मामले में पुलिस ने मृतका के घर से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें महिला ने अपनी मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया है. घटना के बाद से ही मृतका शमीमा खातून उर्फ खुशी गांगुली का […]
विज्ञापन
कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के प्रफुल्ल कानन गिरिराज अपार्टमेंट में एक विवाहिता का फंदे से मिले शव मामले में पुलिस ने मृतका के घर से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें महिला ने अपनी मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया है.
घटना के बाद से ही मृतका शमीमा खातून उर्फ खुशी गांगुली का पति सौम्य गांगुली फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. विधाननगर के डीसी (मुख्यालय) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने लिखा है कि मेरी मौत के लिए मेरा पति जिम्मेदार है.
गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर अपार्टमेंट में शमीमा के घर से दुर्गंध आने के बाद लोगों को संदेह हुआ और फिर लोगों ने पुलिस को खबर दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से फंदे से लटकी हालत में उसे बरामद किया था. प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मौत तीन दिनों पहले ही हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




