25 हजार लोगों को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत : डॉ गोयनका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2019 12:49 AM
कोलकाता : विश्व हेपेेटाइिटस दिवस की पूर्व संध्या पर अपोलो ग्लेनिग्लस हॉस्पिटल्स ने हेपेेटाइिटस, लिवर प्रत्यारोपण और अंगदान पर जागरूकता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया. मौके पर उपस्थित अस्पताल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ महेश गोयनका ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि विश्व में हर साल 200 मिलियन […]
कोलकाता : विश्व हेपेेटाइिटस दिवस की पूर्व संध्या पर अपोलो ग्लेनिग्लस हॉस्पिटल्स ने हेपेेटाइिटस, लिवर प्रत्यारोपण और अंगदान पर जागरूकता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया. मौके पर उपस्थित अस्पताल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ महेश गोयनका ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि विश्व में हर साल 200 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी और सी के चपेट में आते हैं.
उन्होंने इसे एक गंभीर बीमारी बताया. उन्होंने एक अन्य रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में हर साल 25 हजार लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता पड़ती है जबकि एक हजार से 1500 लोगों का ही प्रत्यारोपण हो पाता है. उन्होंने कहा लिवर ट्रांसप्लांट के मामले में हम देश के कई निजी अस्पतालों से आगे हैं.
लिवर ट्रांसप्लांट के 80 फीसदी मामलों में हम सफल रहते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में मरणोपरांत अंगदान के मामलों में बढ़ोतरी आयी है. ऐसे में 80 फीसदी लिवर ट्रांसप्लांट जीवित दानदाताओं से होता है, जबकि 20 फीसदी शवों से. डॉ गोयनका ने लिवर प्रत्यारोपण व अंगदान पर विशेष रूप से जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










