आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की साइबर थाने की पुलिस ने फेसबुक पर एक युवती की अश्लील तस्वीर अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम रोशन कुमार सिंह बताया गया है. काफी समय पहले उसका एक युवती के साथ परिचय हुआ था. परिचय के बाद […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की साइबर थाने की पुलिस ने फेसबुक पर एक युवती की अश्लील तस्वीर अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम रोशन कुमार सिंह बताया गया है.

विज्ञापन
काफी समय पहले उसका एक युवती के साथ परिचय हुआ था. परिचय के बाद ही धीरे-धीरे दोनों के बीच बेहतर संबंध हो गये थे. बताया जा रहा है कि आठ माह पहले ही दोनों के बीच विवाद बढ़ने के कारण दूरी बन गयी थी.
उसके बाद युवक ने युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड करने का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया. इसके बाद ही पीड़िता ने विधाननगर के साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद ही पुलिस ने जांच करते हुए सोमवार रात को उसे गरियाहाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola