तृणमूल की शहीद सभा मेगा फ्लॉप शो : दिलीप

Updated at : 22 Jul 2019 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल की शहीद सभा मेगा फ्लॉप शो : दिलीप

कोलकाता : भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की शहीद सभा को मेगा फ्लॉप शो करार दिया है. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस की सभा पूरी तरह से फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि ममता कह रही हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकी हैं. बसों से लोगों को आने नहीं दिया, […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की शहीद सभा को मेगा फ्लॉप शो करार दिया है. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस की सभा पूरी तरह से फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि ममता कह रही हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकी हैं. बसों से लोगों को आने नहीं दिया, लेकिन लोग खुद ही सभा में नहीं आये.

लोगों के खाने के लिए अंडे बनाये गये थे, लेकिन खानेवाले ही नहीं था. अब राज्य के लोग तृणमूल कांग्रेस के पास नहीं हैं. ममता भाषण दे रही थीं और लोग जा रहे थे. वह नारा देकर लोगों को रोकने की कोशिश कर रही थी.

ऐसा लग रहा था कि पहले वह पीके का भाषण पढ़ रही थीं, लेकिन बाद में उनका भाषण ही भूल गयीं. सुश्री बनर्जी द्वारा भाजपा में माकपा के लोग आने पर श्री घोष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई किसी के लोग नहीं हैं. पहले जो माकपा में थे, फिर तृणमूल कांग्रेस में चले गये और अब वे भाजपा में आ रहे हैं, जब तक वे तृणमूल कांग्रेस में थे.

उनका इस्तेमाल किया गया, लेकिन अब वे तृणमूल के लिए जल्लाद हो गये हैं. तृणमूल के विधायक भाजपा में आ रहे हैं. शनिवार को ही छह ग्राम पंचायत के लोग भाजपा में शामिल हो गये. उन्होंने कहा कि अब नगरपालिका चुनाव बैलेट से कराने की बात कर रही हैं, लेकिन इवीएम से ही विधानसभा चुनाव जीती हैं.

भाजपा को न तो बैलेट और न ही इवीएम से कोई शिकायत है. राज्य की जनता भाजपा के साथ है और भाजपा ही विधानसभा चुनाव जीतेगी. उन्होंने कहा कि अब चाहे तृणमूल कितना भी आंदोलन कर ले, जनता भाजपा के साथ है.

उन्होंने कहा कि ममता भाजपा पर आरोप लगा रही हैं कि वह तृणमूलल के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए दो करोड़ रुपये और पेट्रोल पंप का आॅफर दे रही है. लेकिन तृणमूल कांग्रेस का ब्रांड वैल्यू इस कदर नीचे गिर रहा है कि ममता बनर्जी को भी भाजपा इतना मूल्य देने को तैयार नहीं है. रहा सवाल विधायक खरीदने का, तो भाजपा इस तरह की हरकत नहीं करती है.

खुद ममता बनर्जी अपने पुलिस के जवानों को उन जगहों पर तैनात करती हैं, जहां पर भाजपा की सभा होनेवाली होती है. उन जगहों पर रहनेवाले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घर पर पहरा लगा दिया जाता है कि कहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता भाजपा में नहीं चले जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola