ePaper

नया मंदिर से श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम तक गूंजा बोल बम

Updated at : 22 Jul 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
नया मंदिर से श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम तक गूंजा बोल बम

हावड़ा : जन-जन की आस्था के केंद्र श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में स्थित बाबा भोलेनाथ का एक माह व्यापी श्रावण माह महोत्सव शुरू हो गया है. इस बार भी पूरे श्रावण माह में मंदिर में स्थित देवाधिदेव महादेव की दैनिक पूजा, श्रृंगार, रूद्राभिषेक व जलाभिषेक का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए मंदिर […]

विज्ञापन

हावड़ा : जन-जन की आस्था के केंद्र श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में स्थित बाबा भोलेनाथ का एक माह व्यापी श्रावण माह महोत्सव शुरू हो गया है. इस बार भी पूरे श्रावण माह में मंदिर में स्थित देवाधिदेव महादेव की दैनिक पूजा, श्रृंगार, रूद्राभिषेक व जलाभिषेक का आयोजन किया गया है.

यह जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंध न्यासी बिनोद टिबड़ेवाल ने बताया कि आज श्रावण माह के प्रथम रविवार को सामूहिक कांवड़ यात्रा के प्रथम चरण में यहां के बंगेश्वर महादेव नया मंदिर से लगभग 2 हजार भक्तों ने कांवड़ उठाया और सलकिया स्कूल रोड, बांधाघाट, सत्यनारायण टेम्पल रोड, जेएन मुखर्जी रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में पहुंच कर बाबा भोलेनाथ का कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया.
बारिश व टूटे-फूटे रास्तों की परवाह किये बगैर बाबा भोले की भक्ति में झूमते-नाचते छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े व महिला कांवड़िया श्रद्धालुओं ने पूरे यात्रा मार्ग के साथ ही सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण को बोल बम के जयकारों से गूंजा दिया.
कांवड़ यात्रा के समापन के पश्चात कांवड़ियों ने मंदिर में आयोजित भंडारा प्रसाद ग्रहण किया. इस कावंड़ यात्रा का कुशल संचालन में शिवप्रकाश परसरामपुरिया, कपिल अग्रवाल, पवन गर्ग, राजेश-मनीषा सिंघानिया, राकेश गर्ग, राजेश अग्रवाल, मुकेश कानोड़िया, टींकू चौधरी सहित अन्य लोग सक्रिय रहे.
श्रावण माह के प्रथम सोमवार (22 जुलाई) को श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में 11 विद्ववत विप्रजनों की उपस्थिति में महारुद्राभिषेक का आयोजन प्रात: 9 बजे से सायं 7 बजे तक चलेगा और 1100 कमल पुष्पों से भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार व तत्पश्चात सामूहिक आरती के साथ समापन होगा.
यह जानकारी देते हुए मंदिर के प्रचार प्रभारी सुरेश कुमार भुवालका ने बताया कि गत् 17 जुलाई से शुरू हुआ श्रावण माह महोत्सव 15 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत श्रावण माह के प्रत्येक रविवार को सामूहिक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola