लेजर तकनीक के सहारे यात्री की हुई मौत मामले की जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हाथ फंसने से हुई मौत का मामला : पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पहुंची फॉरेंसिक टीम कोलकाता :पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में हाथ फंसने से एक यात्री की हुई मौत मामले की जांच के तहत फॉरेसिंग विभाग की एक टीम बुधवार को पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पहुंची. प्लेटफार्म की जांच में […]
विज्ञापन
हाथ फंसने से हुई मौत का मामला : पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पहुंची फॉरेंसिक टीम
कोलकाता :पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में हाथ फंसने से एक यात्री की हुई मौत मामले की जांच के तहत फॉरेसिंग विभाग की एक टीम बुधवार को पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पहुंची. प्लेटफार्म की जांच में लेजर तकनीक का सहारा लिया गया. साथ ही पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर रुकी ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच अंतर और मेट्रो रेल के दरवाजे के खुलने और बंद होने के समय को नोट किया गया. फॉरेंसिक टीम ने पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन के कुछ सुरक्षा कर्मियों से भी बात की. उसके बाद टीम नोआपाड़ा मेट्रो स्टेशन की ओर रवाना हो गयी.
गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब 6.45 बजे पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर रुकी ट्रेन पर सजल कांजीलाल नामक एक व्यक्ति चढ़ रहे थे. लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्रेन पर सवार नहीं हो सके. उनका हाथ दरवाजे में फंस गया और ट्रेन आगे बढ़ गयी. चार कोच प्लेटफॉर्म के बाहर निकलने के बाद ट्रेन रुकी और सजल पटरी के पास गिर गये. सजल को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के अगले दिन मृतक के परिजनों ने मेट्रो रेल प्रबंधन के खिलाफ कसबा थाना में शिकायत दर्ज करायी, जिसे बाद में शेक्सपीयर सरणी थाना में स्थानांतरित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










