पोस्ता फ्लाइओवर के खतरनाक हिस्से को तोड़ने के लिए टेंडर जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 1:13 AM
कोलकाता : पोस्ता फ्लाइओवर के खतरनाक हिस्से को तोड़ने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है. केएमडीए की ओर से यह टेंडर आमंत्रित किया गया है. इसमें कहा गया है कि फ्लाइओवर के खतरनाक हिस्से को तोड़ने का काम शुरू करने के दो से तीन हफ्ते के भीतर काम को पूरा कर लेना होगा. काम […]
कोलकाता : पोस्ता फ्लाइओवर के खतरनाक हिस्से को तोड़ने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है. केएमडीए की ओर से यह टेंडर आमंत्रित किया गया है. इसमें कहा गया है कि फ्लाइओवर के खतरनाक हिस्से को तोड़ने का काम शुरू करने के दो से तीन हफ्ते के भीतर काम को पूरा कर लेना होगा. काम रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक किया जायेगा. काम करने वाली संस्था को सुरक्षा के समुचित उपाय अपनाने होंगे. उसे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि काम के दौरान सुबह छह बजे के बाद से उक्त स्थल से ट्रैफिक तथा लोगों की आवाजाही संभव हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










