पश्चिम बंगाल: बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर किया बम से हमला, एक का हाथ उड़ा

-अंगरेल सीमा चौकी के पास हुई घटनाकोलकाता : भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी पशु तस्करों के बम हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपना हाथ गंवा दिया. अस्पताल में गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है. बीएसएफ के मुताबिक, घायल जवान का नाम कांस्टेबल अनीसुर रहमान है. यह घटना उत्तर 24 […]
-अंगरेल सीमा चौकी के पास हुई घटना
कोलकाता : भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी पशु तस्करों के बम हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपना हाथ गंवा दिया. अस्पताल में गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है. बीएसएफ के मुताबिक, घायल जवान का नाम कांस्टेबल अनीसुर रहमान है. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले में अंगरेल सीमा चौकी के निकट गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे की है.
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार तड़के सीमा पर चौकसी के समय तैनात जवान पर 25 तस्करों के एक समूह ने हमला कर दिया. तस्कर बम, तेज धार हथियार, कुल्हाड़ी, लाठी आदि से लैस होकर जवानों से मारपीट करने लगे. ऐसा करते हुए वे सभी भारतीय सीमा में 200 मीटर तक अंदर घुस आये थे. उनका मकसद स्थानीय लोगों की मदद से पशुओं की तस्करी करना था.
घटना के समय तस्करी में बाधा देने पर तस्करों ने जवानों को लक्ष्य कर दो बम फेंके. इसमें एक बम रहमान की हथेली में जा लगा. इसमें उसका हाथ उड़ गया. रहमान के फेफड़े, लीवर, पेट और पांव में भी बम के छर्रे लगे हैं. जवान गंभीर रूप से घायल है. घटना को लेकर बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर दक्षिण बंगाल इलाके में अलर्ट जारी किया है. बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) से भी अपने इलाके (बांग्लादेश) में तस्करों की हरकतों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




