11 को तृणमूल नेताओं संग बैठक करेंगे प्रशांत किशोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2019 2:16 AM
कोलकाता : लोकसभा चुनाव परिणाम के लगभग एक माह के बाद राजनीतिक रणनीतिकार व जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को चंगा करने के लिए 11 जुलाई को नजरूल मंच में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्षों, विधायकों और सांसदों […]
कोलकाता : लोकसभा चुनाव परिणाम के लगभग एक माह के बाद राजनीतिक रणनीतिकार व जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को चंगा करने के लिए 11 जुलाई को नजरूल मंच में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्षों, विधायकों और सांसदों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. इस बैठक में चर्चा होगी कि लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर और ब्लॉक स्तर पर क्या गलतियां हुई हैं और कौन-सी ऐसी परिस्थितियां रहीं, जिससे भाजपा को बढ़त मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










