कोलकाता : कट मनी लेनेवालों को भाजपा में जगह नहीं : विजयवर्गीय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में कट मनी विवाद के जोर के बाद प्रदेश भाजपा ने कट मनी के आरोपी नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं करने का निर्णय किया है. प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कट मनी लेनेवाले नेताओं काे भाजपा में नहीं लिया जायेगा. श्री विजयवर्गीय ने आइसीसीआर में पार्टी […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में कट मनी विवाद के जोर के बाद प्रदेश भाजपा ने कट मनी के आरोपी नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं करने का निर्णय किया है. प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कट मनी लेनेवाले नेताओं काे भाजपा में नहीं लिया जायेगा.
श्री विजयवर्गीय ने आइसीसीआर में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पार्षद, विधायक और मंत्री तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, लेकिन पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि कट मनी लेने वालों को पार्टी में नहीं लिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि कट मनी वालों को पार्टी में शामिल होने से रोकनेवालों के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनायी गयी है. यह कमेटी यह देखेगी कि कट मनी के आरोपी नेता भाजपा में शामिल नहीं हो पायें.
उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार विगत छह वर्षों से अधिक समय से चल रही है. लेकिन उस समय कट मनी का मुद्दा नहीं उठाया गया. अब जब लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति खराब हुई है और फिर विधानसभा चुनाव है तो वह कट मनी की बात कह रही हैं.
उन्होंने कहा कि कट मनी का 75 फीसदी पैसा अभिषेक के पास गया है. अब कट मनी लौटने की बात कह कर सीएम खुद को ईमानदार दिखाने की कोशिश कर रही हैं. और अपने कार्यकर्ताओं की गला काट रही हैं. यह डूबते जहाज के कप्तान का निर्णय है और जहाज अब डूब रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










