कोलकाता : तृणमूल के शासनकाल में शिक्षकों की हो रही अनदेखी : सुभाष सरकार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के बांकुड़ा के सांसद डॉ सुभाष सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षकों की अवेहलना हो रही है. उन्हें न तो समान वेतन दिये जा रहे हैं और न ही उनके बकाये भत्ते का भुगतान ही किया जा रहा है. भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के बांकुड़ा के सांसद डॉ सुभाष सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षकों की अवेहलना हो रही है. उन्हें न तो समान वेतन दिये जा रहे हैं और न ही उनके बकाये भत्ते का भुगतान ही किया जा रहा है. भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में डॉ सुभाष सरकार के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय से धर्मतला तक शिक्षकों का जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन
लगाये कई आरोप : डॉ सरकार ने कहा कि राज्य के शिक्षकों के बकाये महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया जा रहा है. राज्य सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है.
केंद्र सरकार की ओर से सर्वशिक्षा अभियान के तहत राज्य के अनुदान दिये जाते हैं, लेकिन उन पैसों को शिक्षकों को नहीं देकर अन्य मद में खर्च किया जा रहा है. एमएसके, एसएसके व वोकेशनल शिक्षिकों की स्थिति बहुत ही दयनीय है. राज्य में लगभग दो लाख शिक्षकों के पद रिक्त हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola